फांसी लगाकर खुदखुशी करने का किया प्रयास
जनपद जौनपुर। नगर पंचायत केराकत के मोहल्ला सिपाह प्रथम वार्ड नम्बर 9 के निवासी 16 वर्षीय समीर कुरैशी उम्र सुकरू कुरैशी ने किसी बात से नाराज होकर फाँसी लगाकर खुदखुसी करने का प्रयास किया!परिजनों ने देखते ही समीर को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ प्रथम उपचार के बाद हालत बिगड़ती देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।समीर मोहल्ला शेखजादा के रोड पर स्थित एक दुकान पर नानरोटी बनाने का काम करता था! इस बात की सूचना मिलनें पर मोहल्ले और बाजार क्षेत्र में लोगों द्वारा तरह तरह के चर्चा परिचर्चा का माहौल बना हुआ है । जिला चिकित्सालय में बेहतर उपचार के बाद उसे आराम मिलनें पर परिवार के लोगों द्वारा समीर को घर लेकर आया गया!घर पहुँचनें पर समीर को देखने के लिये मोहल्ले वासियो और आसपास के लोगों द्वारा देखने के लिये लोगों का आना जाना लगा रहा।
Tags