BREAKING

युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, गांव में शोक की लहर:रामपुर

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा गोरा पट्टी में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 31 वर्षीय भीम चौहान, पुत्र जटाशंकर चौहान, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली। घटना आज सुबह लगभग 7:00 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। लोगो द्वारा बताया गया  कि मृतक की शादी लगभग 8 वर्ष पूर्व हुई थी | और उसकी एक पुत्री है। शादी के कुछ समय बाद पारिवारिक कारणों से पत्नी अलग हो गई थी, जिसके बाद वह अकेले रहकर मजदूरी कर किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार वह शांत स्वभाव का व्यक्ति था और मेहनत-मजदूरी से गुजर-बसर करता था। आज तक कभी किसी से किसी भी प्रकार का विवाद नहीं था| घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की हर पहलू से जाँच की जा रही है।इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जाँच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी | ऐसे में उस बच्ची का क्या होगा यही बात करके गाव वाले गमगीन हुए है | रिपोर्ट के बाद क्या आता है देखते है |



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!