BREAKING

सफलता का सफ़र जारी है:वाणिज्य विभाग का अनुशासन

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर तिलकधारी महाविद्यालय का "वाणिज्य विभाग" जो अपने अनुशासन, उपलब्धियों और शैक्षणिक प्रतिष्ठा के लिए जाना जाता है...

विभाग की 2 छात्राओं प्रियंका निषाद और तनु ने सफलता का परचम लहराते हुए यूजीसी नेट परीक्षा दिसंबर 2025 क्वालीफाई कर विभाग सहित पूरे महाविद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया..

वाणिज्य विभाग की सतत् व शानदार उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो० राम आसरे सिंह ने सभी विभागीय प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।


विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार राहुल ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह विभागीय प्राध्यापकों डॉ विशाल सिंह, डॉ अवनीश कुमार एवं विद्यार्थियों के‌ निरंतर कठिन परिश्रम का परिणाम है।

विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय विभागाध्यक्ष डॉ अमित राहुल, डॉ विशाल सिंह एवं डॉ अवनीश कुमार को देते हुए कहा कि सर के निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं कालेज के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण के कारण ही विभाग का हर छात्र सदैव कुछ बेहतर करने को प्रेरित रहता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!