BREAKING

लायन साथियों ने मनाया नववर्ष का जश्न : शाहगंज

Jan Dhamaka Times


जौनपुर जनपद के शाहगंज सोमवार शाम लायन साथियों के लिए मस्ती और धमाल की शाम रही।अवसर नगर के एक होटल में आयोजित नव वर्ष के जश्न का था,जिसे लायन और लियो के साथियों ने विविध रंगारंग कार्यक्रमों के बीच बड़े ही धूमधाम से मनाया।इस दौरान लायन जोड़ों का संगीत आधारित नृत्य व लायन डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल द्वारा की गई मिमिक्री जहां लोगों के मनोरंजन का केंद्र बिंदु रहा, वहीं कार्यक्रम संयोजक , शिक्षक और कवि के रूप में चर्चित लायन राहुल राज मिश्र के काव्य पाठ ने सभी के मन को मोह लिया। जश्न का शुभारंभ अध्यक्ष लायन अरूण कुमार पाण्डेय द्वारा औपचारिक रूप से की गई घोषणा के साथ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि शाहगंज लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर एस एल गुप्ता द्वारा अन्त्याक्षरी की शुरुआत कर जश्न को गति दिया गया।इसी कड़ी में लियो साथियों के बीच मनोरंजक खेलों और एकल गायन का आयोजन हुआ। जिसमें विजेता को अतिथियों के हाथों सम्मानित  किया गया। इसके पहले क्लब के पूर्व अध्यक्षों और अन्य अतिथियों का माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डाक्टर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में जहां लायन साथियों के तमाम गतिविधियों की सराहना करते हुए संस्था को ऊंचाईयों पर पहुंचने के लिए अपना आशीर्वचन दिया, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल और मनोज जायसवाल ने भी संस्था हित में अपने विचार रखें।इस दौरान डाक्टर ज्ञानचंद चित्रवंशी, डाक्टर राहुल वर्मा, रूपेश जायसवाल, मनोज पाण्डेय, शुभम्, मनीष श्रीवास्तव, पंकज सिंह, राजेश चौबे, डाक्टर रोहित, डाक्टर वीर विक्रम सिंह समेत अन्य तमाम लायन और लियो के साथी मौजूद रहे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!