BREAKING

बोरे के अभाव में गेहूं खरीद ठप, किसान परेशान

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर । केराकत ब्लॉक क्षेत्र में इन दिनों गेहूं खरीद पूरी तरह प्रभावित हो गई है। अधिकांश क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी के चलते खरीद कार्य ठप पड़ा हुआ है, जिससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के भैरोभानपुर, लुत्तीपुर, सबहदीपुर और बसगित समेत कई गांवों में स्थित गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरे उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण किसान अपनी उपज बेचने के लिए केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच किसान जब गेहूं विक्रय की जानकारी लेने केंद्रों पर पहुंचते हैं, तो वहां मौजूद अधिकारी बोरे की कमी का हवाला देकर उन्हें लौटा देते हैं। इससे किसानों में रोष और चिंता दोनों बढ़ती जा रही है।किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही बोरे की व्यवस्था नहीं की गई, तो उनकी फसल खराब होने का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध कराकर गेहूं खरीद शुरू कराई जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!