BREAKING

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर थाना रामपुर अंतर्गत पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती का अपहरण व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई बुधवार, 14 जनवरी को अपराध की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस टीम ने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अभियुक्त के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई, जिसमें मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!