जनपद जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के बनीडीह ग्राम सभा में एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पड़ोसियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही सुनील मिश्रा व राजेश मिश्रा ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी की।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने मामले की शिकायत स्थानीय थाना रामपुर में की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों द्वारा आए दिन परेशान किया जाता था, जिससे परिवार काफी भयभीत है।
इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।