लोहिया की विचारधारा समाजवाद की विचारधारा
जनपद जौनपुर। समाजवादी चिंतक, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाजवादी आंदोलन के प्रणेता, समाजवाद के संस्थापक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती समारोह समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गई। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया की विचारधारा समाजवाद की विचारधारा है, समता मूलक, अनुपातिक समानता की विचारधारा आज देश ही नहीं दुनिया में प्रासंगिक है। कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक समानता पीडीए के अधिकारों एवं हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए समर्पित कर दिया।वह प्रखर समाजवादी रहे जिन्होंने समाजवाद और अन्याय के खिलाफ लड़ाई को मुख्यधारा में लाया।उनका उद्देश्य सामाजिक समानता, पिछड़ों, दलितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष। उन्होंने श्चैखंभा राज्यश् की अवधारणा दी थी। वह दिन दूर नही जब डॉ लोहिया की विचारधारा वाली समाजवादी सरकार देश प्रदेश में बनेगी।और हम डॉ राममनोहर लोहिया जी की विचारधारा को शत प्रतिशत लागू करते हुए समता मूलक समाज की स्थापना करेंगे।यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह को पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, सुश्री पूनम मौर्य, ऊषा जायसवाल, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ लाल मोहम्मद राईनी, रजनीश मिश्र, नंदलाल यादव, दिलीप प्रजापति, आनंद गुप्ता, अशोक यादव नायक, बी एल भारती, आदि ने संबोधित करते हुए डॉ राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित किया। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
Tags