गौशाला संचालक पर हडिडयां बेचवाने का आरोप
जनपद जौनपुर । नगर के पॉलिटेक्निक चैराहे निकट कृषिभवन में अस्थायी गौशाला में पशुओं की हड्डियां बेचने का आरोप लगा है। गौ सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष पवन पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों गौ रक्षकों ने इस मामले में प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन के सदस्य प्रतिदिन गौशाला में हरा चारा वितरण करने आते हैं। उन्होंने कहा कि वे गौ माताओं को सुखी रखने का पूरा प्रयास करते हैं, लेकिन जौनपुर के अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गौशालाओं को लेकर सक्रिय मंशा पर पानी फेर रहे हैं। पांडेय ने आरोप लगाया कि गौशाला का संचालन करने वाले व्यक्ति को पहले भी कई बार पशुओं का चोकर और चारा बेचते हुए पकड़ा गया था। उस समय उन्हें दोबारा ऐसी गलती न करने की चेतावनी देकर माफ कर दिया गया था। हालांकि, अब गौ रक्षकों ने गौशाला परिसर में बेचने के लिए हड्डियां इकट्ठा की हुई पाई हैं।गौ सेवा संगठन का आरोप है कि मृत गौवंश को भूमिगत किया जाता है, लेकिन गौशाला संचालक उन्हें खुदवाकर हड्डियां बेचते हैं। संगठन ने मांग की है कि इस कार्य में शामिल सभी लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
Tags