BREAKING

शाही किले में जौनपुर सामूहिक विवाह समारोह में नवयुगलों ने लिए सात फेरे 623 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ 11 मुस्लिम जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर |  मा० मंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उ०प्र०/प्रभारी मंत्री जनपद जौनपुर श्री ए० के० शर्मा जी की उपस्थिति में ऐतिहासिक शाही किले में तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। 

 कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से ओत-प्रोत हो गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार लगभग 623 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 11 मुस्लिम जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवयुगलों ने परिणय सूत्र में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। मा0 प्रभारी मंत्री श्री ए0 के0 शर्मा,  मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव, मा0 विधायक मडियाहूं डॉ. आर. के. पटेल, मा0 सदस्य विधान परिषद श्री बृजेश सिंह प्रिंशू, नगर पलिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।


महोत्सव 24 से 26 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सांस्कृतिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी। प्रथम दिवस के आयोजन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस पहल के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान के साथ विवाह जैसे महत्वपूर्ण संस्कार को संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!