BREAKING

मंदिर के बगल में मैरेज हाल के मालिक द्वारा फेका जा रहा बचा हुआ खाना आ रही बदबू

Jan Dhamaka Times


धर्मापुर जौनपुर क्षेत्र के केशवपुर गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर के बगल एक मैरिज हॉल में शादी विवाह का कार्यक्रम आए दिन होता रहता है वहां पर होटल मालिक द्वारा मंदिर के बगल में बचे हुए खाना सब्जी फेंक दिया जा रहा है वहां पर बुरी तरह से बदबू हो रही है मंदिर पर सुबह शाम श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है जिससे लोगों को वहां पूजा पाठ करने में काफी परेशानी उत्पन्न हो रही है अगल-बगल के लोगों को रहना दुश्वार हो गया है

इस बात की शिकायत दर्जनों बार मैरेज  संचालक को लोगों द्वारा की गई लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ रहे हैं एक तरफ जहां पर्यावरण शुद्ध करने की बात कहीं जाती है वहीं बिना मानक के मैरेज खोलने की अनुमति विभागीय अधिकारी सुविधा शुल्क लेकर परमिशन दे रखे हैं ना तो इनके पास पार्किंग की व्यवस्था है ना ही पूरा करकट फेंकने की उसके बाद भी विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से धड़ले के साथ संचालन किया जा रहे हैं इस समस्या को लेकर ग्रामीण के लोगों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग किए हैं कि इसकी जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाए जिससे साडे भोजन से उठ रही  दुर्गंध से महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है जिससे निजात मिल सके समय से पहले कार्यवाही ना की गई तो महामारी फैलने से रोक नहीं जा सकता ऐसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी परमिशन देने वाले अधिकारियों की होगी

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!