जनपद जौनपुर | तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऐतिहासिक बलरामपुर हाल में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी "अणु से पारिस्थितिकी तंत्र तक: स्थायी संसाधन प्रबंधन के माध्यम से वैश्विक सुरक्षा" का
तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. संजीव सिंह, कुलपति, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ तथा अध्यक्षता डॉ विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, वीर बहादुर सिंह विश्विद्यालय जौनपुर, प्रबंध समिति सदस्य राजवीर सिंह , महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo राम आसरे सिंह तथा समन्वयक. प्रोo एस. के. वर्मा ने मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ प्रात: स्मरणीय ठाकुर तिलकधारी सिंह जी के मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ किया । महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं कुलगीत प्रस्तुत किया l प्रो. संजीव सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में संतुलित कार्य , संसाधन उपभोग तथा वैश्विक परिप्रेक्ष्य में चिंतन आवश्यक है।
कार्यक्रम में विज्ञान संकाय, मानविकी तथा कृषि संकाय तथा भौतिक विज्ञान से समन्वयक डॉ प्रेम चंद, प्रोo रमेश सिंह, प्रोo एoकेo शुक्ला तथा प्रोo विजय कुमार सिंह क्रमशः उपस्थित रहे साथ में
सः संयोजक के रूप में प्रोo नीतू सिंह, डॉo डीoबीo मिश्रा, प्रोo मनोज कुमार सिंह, डॉo मिथिलेश कुमार, डॉo केo बीo यादव, प्रोo माया सिंह एवं प्रोo पंकज कुमार गौतम मौजूद रहे एवं आयोजन सचिव के रूप में डॉo अजय कुमार, डॉ शुभम सिंह, डॉo ज्ञानेश्वर शर्मा, डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉo विशाल सिंह एवं डॉo बलवंत सिंह अपने दायित्वों का निर्वाहन मुख्य रूप से कियाl
