BREAKING

जनपद के होटल/रेस्टोरेन्ट संचालकों, एल0पी0जी0 कम्पनियों के जनपद स्तरीय बिक्रय अधिकारियों एवं खाद्य तथा रसद विभाग व खाद्य एवं औषधि प्रशासन से सम्बन्धित समस्त अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी।

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर | में जिलाधिकारी द्वारा किया गया बैठक, बैठक में वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में उत्पन्न ईधन आपूर्ति विषयक कठिनाओं के निवारण हेतु जिलाधिकारी ने समस्त होटल/रेस्टोरेन्ट संचालकों से कहा कि एल0पी0जी0 पर आधारित ईधन की खपत को न्यूनतम स्तर पर रखना सुनिश्चित करें, जिसके लिए सम्भावित अन्य विकल्पों पर कार्य करें। समस्त होटल/रेस्टोरेन्ट संचालकों को निर्देशित किया कि घरेलू गैस सिलण्डरों का उपयोग किसी भी दशा में व्यवसायिक स्थलों पर न किया जाए, ऐसा करना गैर कानूनी है। अपने प्रतिष्ठानों पर अपारंपरिक ऊर्जा स्त्रोंतो यथा सौर ऊर्जा पर आधारित उपकरणों का अधिकतम उपयोग करें, आवश्यकतानुसार विद्युत आधारित उपकरण, लकड़ी, कोयला आदि का भी प्रयोग कर सकते है। पके हुए भोज्य सामग्री को बार-बार गरम करने जैसी गतिबिधियों पर अंकुश लगाते हुए ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए। खाद्य तथा रसद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि घरेलू गैस से दुरूपयोग को रोकने हेतु सतत प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!