हादसे में एक की मौत पांच लाग घायल
जनपद जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज मार्ग पर कोईरिडिहा-बाजार के पास बुधवार को पूर्वान्ह कार ऑटो की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताते है कि एक ऑटो रिक्शा सवारी लेकर जौनपुर-शाहगंज मार्ग से जौनपुर शहर की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो कोरीडिहा बाजार के पास पहुंचा, तभी शाहगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक इनोवा कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा सड़क किनारे खंदक में जा गिरा। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में इलाज के दौरान खुटहन थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी 58 वर्षीय बैजनाथ गुप्ता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों में खेतासराय क्षेत्र के सुंभूलपुर निवासी गुलाब गुप्ता (45), नीतू (38), आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी निलेश (22) तथा कोतवाली क्षेत्र के पानदरीबा निवासी इस्तेखार (22) शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
Tags