BREAKING

गैस किल्लत के विरोध में महिला सभा का प्रदर्शन

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा उषा जायसवाल द्वारा गैस की लगातार किल्लत को देखते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नाली से गैस बनाने की विधि का प्रयोग किया गया । प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि महिलाओं ने घर की एलपीजी गैस सिलेंडर की समस्याओं को देखते हुए नाली से गैस बनाने की विधि जो प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई विधि है इसका प्रयोग किया गया परंतु प्रधानमंत्री  का यह प्रयोग कोरा झूठ साबित हुआ । कहा कि पूरा देश एलपीजी गैस की समस्याओं से जूझ रहा है लगातार उन बढ़ रही कीमतों का सामना कर रहा है परंतु ना तो गैस की कीमतें रुकने का काम कर रही हैं और ना ही एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हो पा रही है ऐसी दशा में आम आदमी मौजूदा बीजेपी की सरकार द्वारा लगातार ठगा जा रहा है जिसे हम समाजवादी महिला सभा प्रमुख रूप से प्रत्येक रसोई की समस्याओं का सामना हम महिलाएं कर रहे हैं यह सांकेतिक विरोध तब तक चलता रहेगा जब तक एलपीजी गैस की बड़ी हुई कीमतें सरकार वापस नहीं लेती और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होती है।  पूनम यादव पिंकी गुप्ता सुशील यादव मालती निषाद शिल्पा जायसवाल प्रीति जायसवाल चंदा निषाद पूनम निषाद समेत तमाम महिला नेता मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!