BREAKING

ट्रेन में मारपीट वेंडर घायल, पांच का चालान

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री और वेंडरो में हुई मारपीट में वेंडर घायल हो गया। जीआरपी ने वेंडर का उपचार करवाने के साथ ही पांच लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।  आजमगढ़ से दिल्ली को जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12225 शाहगंज के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आकर खड़ी हुई। इसी दौरान जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले आजमगढ़ जनपद के माहे नगर थाना क्षेत्र निवासी बेचू यादव और गुलाब यादव से किसी बात को लेकर वेंडर राधेश्याम, पवन गोंड़, अनिल गोड़ से मारपीट हो गई। जिसमें एक वेंडर के सिर पर चोट आने से वह घायल हो गया। प्लेटफार्म पर जीआरपी चैकी प्रभारी जयदान सिंह साथी जवानों के साथ रूटिंग चक्रमण करते समय जानकारी होने पर मौके पर पहुंच गए और सभी को हिरासत में लेने के पश्चात घायल वेंडर का अस्पताल भेज कर उपचार कराया। तथा शांति भंग में सभी को पाबंद करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।  बताया कि  रसोई यान  के सभी लाइसेंसी वेंडर है। किसी बात को लेकर प्लेटफार्म पर वेंडरो से बेचू यादव और गुलाब यादव की मारपीट हो गई।   प्लेटफार्म पर मौजूद रहे लोगों द्वारा की जा रही चर्चा की मानी जाए तो अवैध वेंडरों का शाहगंज स्टेशन पर हमेशा ही बोलबाला रहा है। जिसके चलते आए दिन यात्रियों के साथ विभिन्न तरह की घटनाएं घटित होती रहती है। संबंधित अपराध में कार्रवाई न होने के कारण इनके हौसले दिन-ब-दिन और भी बुलंद होते जा रहे हैं। यह भी चर्चा की जाती है कि  कुछ वर्ष पूर्व अवैध और दबंग किस्म के वेंडरों ने शाहगंज प्लेटफार्म पर आरपीएफ के एक दारोगा को धारदार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!