BREAKING

अलविदा जुमे के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर |आगामी अलविदा जुमा के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्थित नमाज अदा कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक कुवर अनुपम सिंह द्वारा शहर क्षेत्र स्थित प्रमुख मस्जिदों का निरीक्षण किया गया। 

                    इस दौरान अधिकारियों ने अटाला मस्जिद, शिया जामा मस्जिद एवं बड़ी मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

                  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि अलविदा जुमे की नमाज के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को मस्जिदों के आसपास विशेष साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।


                        जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

              इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस सृष्टि जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!