हादसे में पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मी की मौत, एक घायल
जनपद जौनपुर।बाइक सवारो से छुट्टा पशु टकरा गया जिसमें एक की मौत हो गई एक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घायल का उपचार चल रहा है। पड़ोसी जनपद वाराणसी फूलपुर थाना क्षेत्र के मूल निवासी संतोष पांडेय पुत्र स्वर्गीय महादेव पांडेय और सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज यादव पुत्र सूबेदार यादव बुधवार रात्रि में बाइक से दोनों कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास छुट्टा पशु से टकरा गए। नतीजतन दोनों गंभीर रूप से घायल हो कर जमीन पर गिर पड़े। तभी 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारीयों द्वारा सूचना पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने संतोष पांडेय को देखकर मृत घोषित कर दिया। मृतक संतोष पांडेय पूर्वांचल विश्वविद्यालय लाइब्रेरी विभाग में कार्यरत थे।
Tags