BREAKING

चोर ने वृद्धा का चैन खींचकर भागा, ग्रामीणों ने दबोचा

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार की दोपहर को वृद्ध महिला से सोने की चैन छीन कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।महिला घर मे अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को सौप दिया। इस गांव निवासी ज्ञान देवी पत्नी स्वर्गीय उमाशंकर राय घर पर बाइक सवार एक कुकर और कड़ाही बेचने वाला युवक  आकर बोला कुकर व कड़ाही खरीद लें।जब तक वह कुछ कहती उसकी नजर घर के अंदर पड़ी।वहां कोई और दिखाई नही दिया।वह तत्काल घर के अंदर घुसकर वृद्ध ज्ञान देवी का गला और मुह दबाकर उनके गले से सोने की चेन को खींच लिया।वृद्धा के ओठ कट गया जिससे खून निकल आया।वह फेरी वाला बदमाश युवक भाग कर अपनी बाइक के पास पहुंचा।  बाइक लेकर भागने लगा। तभी ज्ञान देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया।उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग उसे पकड़ने के लिये दौड़ लगा दिए। उसी समय अंकित विश्वकर्मा सुबाष विश्वकर्मा दौड़ कर बॉइक से भाग रहे बदमाश के ऊपर कूद गया।तब तक अन्य लोग भी पहुंच गए।लोगों ने उसकी पिटाई कर वही बैठा लिया।उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी।सूचना पर घटना स्थल से कुछ दूर कल्याणपुर बाजार में मौजूद एस आई विजय प्रताप सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने उसे बाइक तथा उसके पास निकले चाकू आदि के साथ हिरासत में ले लिया।पकड़े गए बदमाश ने ग्रामीणों को अपना नाम कन्हैया पाण्डेय पुत्र राजदेव पाण्डेय निवासी गांव कपिया निजामत थाना महराजगंज जनपद सिवान बिहार बताया।उसने बताया वह आजमगढ़ के बरदह थाने के पास रहता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!