BREAKING

फांसी लगाकर युवक ने मौत को लगे गले

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाद  गांव निवासी एक युवक ने सोमवार की देर रात को पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया।मंगलवार की सुबह जानकारी होते ही कोहराम मच गया। इस  गांव के निवासी 30 वर्षीय सूरज चैहान पुत्र बाबूराम चैहान की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी।वह पत्नी के साथ मुम्बई रहकर रोजी रोटी कमाता था।दो माह पूर्व उसकी पत्नी ने मुम्बई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था।उसका अंतिम संस्कार करने के बाद सूरज मुंबई से घर आकर रहने लगा।सोमवर की रात को सूरज चैहान खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया।सुबह वह जब नही उठा । बताया जाता है वह पत्नी की परिजन दरवाजा के अंदर देखे।जहा पर सूरज पंखे से साड़ी के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया था।उसने बेड पर स्टूल रखकर घटना को अंजाम दिया।  उसे मृत देखकर पूरे परिवार में रोना पीटना मच गया।लोगों ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को दिया। वे मय फोर्स मौके पर पहुंच जर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जाता है पत्नी की मौत के बाद वह अधिक शराब का नशा करने लगा था।वह अक्सर शराब पीकर अनापषनाप बकता था।मृतक सूरज अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था।थानाध्यक्ष श्री शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!