BREAKING

शिक्षा से ही व्यक्ति अपनी मंजिल पा सकता है :कुलपति

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर।  पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा  देवकली गाँव में संचालित  “प्रेरणा कोचिंग” से जुड़े ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के बच्चों  के लिए शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अपोलो पाइप्स लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत सम्पन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, पेंसिल किट एवं बिस्किट वितरित किए गए।  कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विद्यार्थियों को किट वितरित की तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर ही जीवन में हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से उनके सपनों के बारे में भी बातचीत की और उन्हें अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।  अपोलो पाइप्स लिमिटेड के डिप्टी रीजनल सेल्स मैनेजर  शशिभूषण सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शिक्षा और समाज के विकास से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों में आगे भी सहयोग करती रहेगी। प्रो. अजय प्रताप सिंह, डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. इंद्रेश कुमार, सुमित सिंह, दिव्यांशु सिंह  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!