BREAKING

चला बृहद अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई ठेले-खोमचे हटाए गए, चालान भी काटे गए।

Jan Dhamaka Times


जनपद गाजीपुर । के मुहम्मदाबाद नगर पालिका क्षेत्र में आज गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान के दौरान स्थानीय ट्रामा सेंटर से लेकर विट्ठल तिराहे तक सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाए गए ठेले, फल-सब्जी की दुकानों और अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को हटवाया गया। नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों और वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन के अनुसार तहसील रोड पर काफी समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी। कई बार अतिक्रमण हटाने के बावजूद अगले ही दिन फिर से सड़क किनारे दुकानें और ठेले लग जाते थे। इसी को देखते हुए इस बार विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई।


अभियान के दौरान कई अतिक्रमणकारियों के चालान भी काटे गए और उन्हें भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


ब्यूरो रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!