BREAKING

शादी के लिए फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ी प्रेमिका

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। प्रेमी से शादी कराने की जिद पर अड़ी एक युवती ने गुरुवार को एक बार फिर हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। ज्ञात हो किष्षाहगंज क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीया युवती का आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध है। परिजनों के विरोध के कारण कुछ माह पूर्व युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। बाद में पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया था। हाल ही में युवक के जमानत पर छूटने की जानकारी मिलने के बाद युवती फिर से उससे विवाह कराने की जिद पर अड़ गई। मंगलवार को भी युवती ने इसी मांग को लेकर आजमगढ़ सीमा से सटे बैरकडीह गांव स्थित 1.32 लाख वोल्ट के हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हंगामा किया था, जिसे पुलिस ने समझाकर नीचे उतार दिया था और घर भेज दिया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!