अलविदा जुमे पर उमड़ी नमाजियों की भीड़
जनपद जौनपुर। रमजान के अलविदा जुमे पर नमाजियों की भीड़ जुमा मस्जिदों मे उमड़ी रही। शुक्रवार की मुस्लिम समाज में विशेष महत्ता है। अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी नगर के प्रमुख मस्जिदों जिसमें शाही अटाला मस्जिद,शाही जामा मस्जिद(बड़ी मस्जिद ) समेत अलग-अलग मस्जिदों में जमा हुए,जहां उन्होंने रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा की। शाही अटाला मस्जिद में मौलाना अहमद नवाज ने नमाजे जुमा अदा कराई तथा मौलाना आफाक ने रमजान की फजीलत बयान की।उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत और बरकतों का महीना होता है,इसमें मुस्लिम लोग विशेष तरह की नमाज तरावीह अलग से अदा करते हैं।यह नमाज केवल रमजान माह में ही पढ़ाई जाती है।वहीं दूसरी ओर शाही जामा मस्जिद ( बड़ी मस्जिद ) मे मौलाना अबू हुरैरा ने नमाज अदा कराई और मुल्क मे अमन व चैन के साथ भाईचारगी बनी रहे इसके लिए विशेष रूप से दुआ मांगी।मदरसा हनफिया नवाब युसूफ रोड मदीना मस्जिद मे मौलाना अहमद रजा जाफरी ने नमाज अदा कराई नमाजियों को खिताब करते हुए मौलाना कयामुद्दीन ने कहा कि रमजान इबादत के साथ-साथ गुनाहों से बचने का और तोबा करने का महीना भी है।
Tags
