केन्द्र संचालक लूट का पर्दाफाश , तीन लोग हुए गिरफ्तार
जनपद जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना अन्तर्गत जन सेवा केन्द्र संचालक के साथ हुई लूट की घटना का पर्दाफाष थाना जफराबाद, गौराबादशाहपुर व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में तीन अभियुक्त गिरफ्तार हुए उनके कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल, असलहा कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जफराबाद थानाध्यक्ष श्रीप्रकाष ष्षुक्ला सहयोगियों के साथ कबूलपुर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे यही पर स्वाट प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय व थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण कुमार यादव आ गये । तभी मुखबिर ने आकर बताया कि जिन अपराधियो ने जफराबाद थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में जन सेवा केन्द्र के संचालक को गोली मारकर पैसा, मोबाइल, मोटर साइकिल आदि लूटा था उनमें से 03 लोग लूटी हुई मोटर साइकिल पर बैठकर थाना क्षेत्र केराकत बेलाव की तरफ से आ रहे है इन लोगो के पास अवैध असलहा भी है इसके बाद पुलिस टीम बेलाव पुल के पास पहुचकर चेकिंग करने लगी तभी केराकत की तरफ से एक सुपर स्पेलेण्डर मोटर साइकिल पर बैठे तीन व्यक्तियो को आता देख टीम नें टार्च की रोशनी डालकर रूकने का इशारा किया गया तो अपनी बायी तरफ बगीचा के कच्चे रास्ते में मोड़कर भागने का प्रयास किया कि कच्चा मार्ग होने के कारण मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। मोटर साइकिल पर बैठे हुए तीनो व्यक्ति मोटर साइकिल छोड़कर बगीचे के अन्दर भागे कि पीछा किया गया तो भाग रहे तभी पुलिस टीम पर बदमाष फायर कर दिये कि फायरिग से एसआई अरविन्द कुमार सिंह थाना जफराबाद को दाहिने हाथ मे गोली लगी तथा थानाध्यक्ष जफराबाद के बुलेट प्रूफ जैकेट मे गोली लगी। जिसमें पुलिस द्वारा सुरक्षार्थ जवाबी फायर मे आदर्श यादव उर्फ अलगू पुत्र बेचू यादव निवासी विशुनपुर बसवत थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को गोली लगी है जिसके पास से अवैध पिस्टल कारतूस तथा तलाशी मे लूट के 9520 रूपया नगद बरामद हुआ। अमन यादव पुत्र लालसाहब यादव निवासी बगथरी थाना गौराबादशाहपुर को भागते समय बाये पैर चोट आई है। तलाशी से एक मोबाइल ओप्पो नीला रंग व लूट का 8780 रूपया बरामद हुआ। दिवाकर कुमार पुत्र राधेश्याम गौतम निवासी सकरा थाना गौराबादशाहपुर के पास एक तमंचा कारतूस व 8700 रूपया बरामद हुआ। घायलों को उपचार हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है।
Tags