BREAKING

पिछड़ों के अधिकारों के लिए संघर्षशील रहे शिवदयाल

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी   पर जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में पूर्व सांसद राज्यसभा शिवदयाल चैरसिया जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष ने कहा कि बैरिस्टर शिवदयाल चैरसिया  देश में लोक अदालत के जनक तथा पिछड़ा वर्ग आयोग के भी सदस्य रहे।13 मार्च 1903 में लखनऊ में जन्म हुआ शिक्षा दीक्षा के बाद लखनऊ लोवर कोर्ट, हाईकोर्ट, बिहार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ विद्वान अधिवक्ता भी रहे।उन्होंने सामाजिक असमानता, छुआछूत और पिछड़ेपन के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्हें पिछड़े वर्ग आंदोलन का एक मजबूत हस्ताक्षर माना जाता है। वो सदैव शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों के हक अधिकार के लिए जीवन पर्यंत संघर्षशील रहे।  संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।  हीरालाल विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव लाल मोहम्मद राईनी ने संबोधित किया।  महेंद्र प्रताप यादव नेपाल,दीपक विश्वकर्मा, आनंद गुप्ता, धीरज बिंद, किशन यादव छात्र नेता, रविन्द्र मौर्य, अमजद अंसारी आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!