BREAKING

जे.सी.बी.दिलाने के नाम पर 5 लाख की लूट और जानलेवा हमला

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर | ‘हनीट्रैप’ के नाम पर सनसनीखेज वारदात, 5 लाख की लूट और जानलेवा हमला

 सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रीटी गांव में ‘हनीट्रैप’ जैसे जाल के जरिए बड़ी वारदात सामने आई है। आरोप है कि जेसीबी दिलाने के नाम पर पीड़ित को फंसाकर उससे 5 लाख रुपये की लूट की गई और विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़ित को तत्काल उपचार के लिए PHC पकड़ी ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


प्रश्न उठता है कि आखिर इस तरह के संगठित गिरोहों पर सख्त कार्रवाई कब होगी?

क्या अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है?

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!