महाराष्ट्र वसई-शक्ति उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्र दौरान चारों तरफ भक्ति भाव के सागर में सनातन जनमानस गोता लगाता नज़र आ रहा था।इसी क्रम में में रामनवमी के शुभ अवसर पर योगा ग्रुप के द्वारा दक्षिणमुखी बालाजी हनुमान मंदिर पर भजन कीर्तन और सुन्दर कांड का भव्य आयोजन किया गया था आस्था और भक्ति के इस आयोजन में योगा ग्रुप के सभी सदस्यों के साथ भारी संख्या में स्थानीय रहवासियों ने श्रद्धा भाव से भाग लेकर भक्तिमय वातावरण में हनुमान जी की स्नेह छाया में भगवान राम का दिव्य प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया।रामनवमी पर रामजन्मोत्सव का यह कार्यक्रम भजन, कीर्तन, सुंदरकांड, मंगल आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।
इस सुअवसर पर ऋषिनारायण राय,अजय सिंह ठाकुर,अमित सिंह,राधेश्याम सिंह,रमेश दूबे,जगदंबा प्रसाद,धीरेंद्र गुप्ता,अवधेश उपाध्याय,विनय सिंह,आई बी सिंह,अरुण कुमार उपाध्याय,संजय चौरसिया,नरेन्द्र सिंह फूफा,सुरेश फौजी, आर आर पांडे आदि सभी योगा ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
लालशेखर सिंह-ब्यूरो
