जनपद जौनपुर | के रामपुर में गुरुवार को रामनवमी के पावन अवसर पर नगर पंचायत रामपुर के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा कृषि फार्म रामपुर सतीश जायसवाल के घर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ब्लाक मुख्यालय तक पहुंची, वहां से काठवतीया पड़ाव पर इसका समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व संसद बीपी सरोज जिला अध्यक्ष मछलिशहर डॉ अजय सिंह एवं विधायक डॉ आर पटेल ने आरती पूजन के साथ किया।
शोभायात्रा में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकियों के साथ नव दुर्गा की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। पारंपरिक गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर पूजा-अर्चना और आरती की।
इस दौरान युवा और बच्चे भजनों पर नृत्य करते हुए उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिससे नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद जायसवाल श्यामधर मिश्र प्रधान रिंकू सिंह प्रधान धर्मेंद्र यादव प्रधान आशुतोष मिश्र दीपक तिवारी राहुल दुबे योगेश तिवारी शनि दुबे दारोगा दुबे विक्की उपाध्याय,दिनेश सिंह अनुभव सिंह प्रियांशु दीक्षित आदर्श तिवारी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार कस्बा इंचार्ज राजेंद्र धर पांडेय क्षीतेश्वर तिवारी बाबूराम बिंद पुलिस बल के साथ चक्रमण करते रहे।

