जनपद जौनपुर। उत्तर प्रदेश में 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मातृ शक्ति, महिला स्वावलंबन, सम्मान और सुरक्षा को समर्पित रहा। एनआरएलएम विभाग अंतर्गत समूह की महिलाओं द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा समूह की महिलाओं और बीसी सखियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ‘वेदिका फूड्स’ द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के द्वारा समूह से जुड़ी 9 महिलाओं को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सृजन समूह की सुनिधि चैहान, ई-देवी समूह की सुनीता पाल, सत्यजीत समूह की रामरती, तुलसी आजीविका समूह की बल्ली, लक्ष्मी समूह की रंजना पाल, कृष्णा समूह की रीमा सिंह, शीतला समूह की शोभावती, दुर्गा समूह की सीमा तथा गंगा समूह की संगीता को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। नवरात्रि के दृष्टिगत समूह की महिलाओं को मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समस्त महिलाओं द्वारा फीता काटकर किया गया, जो महिला सशक्तिकरण का प्रेरक प्रतीक रहा। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी , जिला सूचना अधिकारी , जिला उद्यान अधिकारी , जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अनुराधा उपायुक्त एनआरएलएम आदि उपस्थित रहे।