मड़हे में आग से गृहस्थी राख
जनपद जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के पटेला गांव में हाईटेंशन बिजली के तार से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण फूलचंद पाल के मड़हे में आग लग गई। इस घटना में मड़हे में रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि गांव के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी नीचे मड़हे पर गिरी। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और मड़हे में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन सहित अन्य आवश्यक सामग्री नष्ट हो गई।आग लगने के समय मड़हे में दो से तीन मवेशी भी बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, पशुओं के लिए रखा चारा जलकर नष्ट हो गया।्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कराई, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने में सहयोग किया, जिससे आग को और फैलने से रोका जा सका। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद आग बुझाई गई। तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। पीड़ित फूलचंद पाल ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता
Tags
