BREAKING

ट्रक में भिड़ी बस, एक की मौत दस घायल

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।   कोदहूं गांव के पास   सिविल लाइन्स डिपो की रोडवेज बस   35 यात्रियों को लेकर प्रयागराज से टांडा की ओर जा रही थी। कोदहूं गांव के समीप पहुंचने पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा।  घटना की सूचना मिलते ही   पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने   घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक घायल को सीएचसी सतहरिया में भी भर्ती कराया गया है।हादसे में बस चालक 45 वर्षीय सतीश गुप्ता   पुत्र शीतला प्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम लवायन भावनपुर, थाना खुटहन, जौनपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।  घायलों में 47 वर्षीय राकेश कुमार   निवासी शकापुर, जौनपुर 30 वर्षीय मयंक सिंह   निवासी रवानिया कादीपुर, सुल्तानपुरय 29 वर्षीय अनिल पटेल   निवासी कुंडरिया, जौनपुर 42 वर्षीय राजकुमार   निवासी शकापुर, जौनपुर  49 वर्षीय रामचंद्र निषाद   निवासी उमरी, जौनपुर , 30 वर्षीय सूरज कुमार   निवासी मरगुपुर, जौनपुर 29 वर्षीय राहुल कुमार   निवासी आहोपुर, जौनपुर प्रमोद कुमार यादव निवासी बरियाराम, प्रयागराजय और नीरज बिंद निवासी मेढ़ा, जौनपुर शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!