दुष्कर्म के आरोपी की फांसी पर लटकी थी लाश
जनपद जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदपुर उत्तरी में दुष्कर्म के आरोपी की फांसी पर लटकी हुई लाश दिखाई देने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अमरा गांव निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार यादव पुत्र रामसूरत यादव और उसी गांव के राहुल यादव दोनों के खिलाफ गांव की एक किषोर से दुष्कर्म का मामला थाने पर दर्ज लगभग 10 दिन पूर्व दर्ज कराया गया था। एफआईआर दर्ज होने बाद दोनों वहां से फरार हो गए। दोनों को पुलिस तलाश कर रही थी। दोनों वहां से फरार होने के बाद गांव के ही संजय यादव ने अपने भाइयों के साथ एक मकान वाजिदपुर उत्तरी में बनाया था जहां यह दोनों शरण लिए हुए थे। दोनों में से एक विजय कुमार यादव ने शनिवार देर रात में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात्रि साढ़े बजे जैसे ही घटना की जानकारी चैकी प्रभारी भंडारी जयदीप कुमार कोल को हुईं। वह सहयोगी जवानों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए तथा संबंधित अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। देर रात फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई और घटनास्थल का नमूना एकत्रित किया है। मौत का सही कारण पता लगाने के लिए पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Tags