BREAKING

प्रेम विवाह को लेकर परिजनों ने सड़क जाम किया

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर । नेवढ़िया थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। रविवार को जयसिंहपुर बाजार स्थित जमालापुर बधवा मार्ग को जाम कर लोगों ने अपना विरोध जताया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।  क्षेत्र के एक युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। हाल ही में दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया। मामला थाने तक भी पहुंचा, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन सकी।विवाद बढ़ने के बाद लड़की पक्ष के लोग सड़क पर उतर आए और बांस-बल्लियों व तख्तों की मदद से मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन जाम खत्म नहीं हो सका था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!