BREAKING

नहाते समय नदी में डूबने से युवक की मौत

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर।बक्शा थाना क्षेत्र के गढ़ासैनी गांव में रविवार दोपहर नदी में नहाते समय एक युवक के गहरे पानी में चले जाने से डूब कर मौत हो गई। जिसके चलते परिजनों समेत ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।बताते है कि उक्त गांव निवासी 22 वर्षीय अंगद सरोज   पुत्र रामलाल सरोज गांव से कुछ दूर नदी में नहाने के लिए गया था।इसी दौरान असावधानी वश गहरे पानी में चला गया और कुछ देर तक ना दिखाई देने के कारण उसके आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए पानी में उसकी तलाश शुरू की। हालांकि जब तक उसको स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह सहयोगी पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही करने में जुट गए ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!