BREAKING

रंगकर्मी ओमप्रकाश मिश्र की पुण्यतिथि मनायी

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। हिंदी भवन  में प्रगतिशील कवि,गजलकार, लेखक और रंगकर्मी ओमप्रकाश मिश्र की पाँचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जाने-माने शायर अहमद निसार ने की और मुख्य अतिथि कवियत्री विभा तिवारी रहीं।   संचालन प्रोफेसर धीरेंद्र पटेल ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत ओमप्रकाश मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।अतिथियों ने पुष्प अर्पित करके ओमप्रकाश मिश्र के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।ओमप्रकाश मिश्र के ज्येष्ठ पुत्र और कार्यक्रम के संयोजक, चिकित्सक और कवि डॉ0 प्रतीक मिश्र नेज अपने पिता की कविताओं, गीतों और गजलों का पाठ किया।

श्रद्धांजलि के बाद एक कविता गोष्ठी संपन्न हुई।कविता गोष्ठी में कविता पढ़ने वालों में मुख्य रूप से हर्ष दूबे, राजेश पांडे, संजय सिंह सागर, प्रमोद वाचस्पति, आलम गाजीपुरी, अहमद अजीज, अमृत प्रकाश, लाल प्रकाश राही, डॉ प्रतीक मिश्र, डॉ आर के विश्वकर्मा, प्रतिमा मौर्य, प्रो धीरेन्द्र पटेल, विभा तिवारी और अहमद निसार रहे।  अहमद निसार ने  े अध्यक्षीय उद्दबोधन में कहा की ओमप्रकाश   से उनका रूह का रिश्ता रहा और वे लोग हिंदी भवन में प्रायः मिला करते थे।उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश मिश्र एक उच्च दर्जे के गजलकार थे और उनका निधन सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।  आशा सिंह, रामजीत मिश्र, प्रशांत शुक्ल, मृदुल मिश्र , कुलदीप और अन्य लोगों की उपस्थिति रही।अंत में ओमप्रकाश मिश्र के कनिष्ठ पुत्र अनुभव मिश्र ने एक कविता के माध्यम से पिता को याद किया और सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!