भाईचारे को बढ़ावा देता है होली का पर्व
जनपद जौनपुर। जफराबाद कस्बे में क्षेत्र के ताड़तला मुहल्ले में स्थित मैरेज लॉन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि होली का पर्व भाईचारे को बढ़ाता है।इसे मन के अंदर के बुराईयों का अंत हो जाता है।समाजसेवी आशुतोष सिंह ने कहा कि होली का पर्व मनुष्य खुले दिल से मनाता है।वह अपने दिल के उमंग को रंग व गुलाल के माध्यम से प्रदर्शित करता है।वह अपने दुश्मनों को भी माफ कर जीवम में एक नई मिशाल बनाता है। इसके पूर्व कार्यक्रम के आयोजक पूर्व चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल,विजय कुमार बरनवाल, पूर्व चेयरमैन श्रीमती रेखा बरनवाल,नमन कुमार शिवम बरनवाल,सूरज बरनवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। लोकगीत गायकों अभिषेक मयंक तथा राधा मौर्या ने अपने होली गीत से समां बांध दिया।कार्यक्रम रात तक चलता मनोज अग्रहरि, सन्दीप वर्मा,शिवम बरनवाल,मंगला प्रसाद शुक्ल,नमन बरनवाल विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
Tags