BREAKING

स्वास्थ्य शीविर मे बी.एच.यू. की टीम ने 150 किया परीक्षण

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। हेल्प यू वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का कैंप लगाया गया, जिसमें बीएचयू के  अनुभवी व सुविख्यात डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर डा. उमेश कुमार पाण्डेय एमडीडीएम कार्डियोलाजी, डा. नितिन वाजपेयी  एमडीडीएम नेफ्रोलोजी, डा. शिवेन्द्र सिंह  एमडीडीएम नेफ्रेालोजी   व डा. अनिल पाठक सहित अन्य डॉक्टरों ने भाग लिया। शिविर में डा. शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि शरीर में किसी भी प्रकार का दर्द होने पर लंबे समय तक दर्द की दवा स्वयं नहीं लेनी चाहिए। समय रहते डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है, ताकि बीमारी का सही कारण पता चल सके और उचित उपचार हो सके।  डा. उमेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि हृदय संबंधी रोगों में समय पर पहचान और उपचार बहुत जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को अचानक सीने में तेज दर्द, घबराहट या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत उसे आराम की स्थिति में लिटाकर बिना देर किए नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए,

ताकि समय पर सही उपचार मिल सके।  शिविर में  150 मरीजों ने लाभ लिया। साथ ही ब्लड शुगर, बीपी, यूरिन जांच के साथ-साथ मरीजों को निरूशुल्क दवा भी वितरित की गई। कार्यक्रम सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनन्दन सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन,   सहकार भारती के अध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, सरदार मनमोहन सिंह, रुशी सोनकर, हेमंत सिंह डब्बू समेत कई संस्थाओ के पदाधिकारियों के साथ-साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम आयोजक यशी इंटरप्राइजेज के अधिष्ठाता देवेश श्रीवास्तव ने सभी गणमान्य लोगो को बुके, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!