जनपद जौनपुर | जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत ऋण तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि उनके स्तर पर लंबित सभी आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र युवाओं को अधिक से अधिक ऋण वितरित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन शाखाओं की प्रगति संतोष जनक नहीं है, उन शाखाओं के खिलाफ पत्र लिखने के निर्देश एलडीएम को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें नए उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसलिए बैंक एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को योजना का लाभ मिल सके।
