जनपद जौनपुर शाहगंज तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा गम्भीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
अंगद प्रसाद यादव निवासी ग्राम सुल्तानपुर पोस्ट रसूलपुर शाहगंज निवासी द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना-पत्र के माध्यम से पैमाइश कराने हेतु अनुरोध किया गया जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित कानूनगो और लेखपाल को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
रमेश चंद्र उपाध्याय निवासी ग्राम कोकना पिलकिछा द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि उनके मुख्य प्रेवश द्वार के सामने विपक्षीगण के द्वारा तीन फीट ऊंची दीवार खडी कर आवागमन को अवरूद्व कर दिया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीओ चकबन्दी और अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि शीघ्र अति शीघ्र समस्या का निस्तारण करें।
अवधेश कुमार यादव निवासी ग्राम शहाबुददीनपुर (गोवरहा) परगना अंगुली द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुनः पैमाइस कराने के साथ ही पत्थरगडडी उखाडने के विरूद्व कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को स्थलीय जांच कराकर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी के समक्ष निवासी महमूदपुर सरपतहा के बनवारी लाल के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनका पुत्र दिव्यांग है उनके द्वारा पेंशन तथा ट्राईसाइकिल दिलाने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को दिव्यांग की पात्रता का सत्यापन कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करने, के निर्देश दिए, जिससे दिव्यांग फरियादी को शासन की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जा सके।
इसी प्रकार जिलाधिकारी के समक्ष राजस्व विभाग, भूमि विवाद, पथरगड्डी, पेंशन आदि से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिये।
