जनपद जौनपुर | जनपद न्यायाधीश, सुशील कुमार शशि ने अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के पत्रांक द्वारा दिनांक 26.03.2026 (बृहस्पतिवार) को राम नवमी के अवसर पर पूर्व में घोषित अवकाश को परिवर्तित करते हुए दिनांक 27.03.2026 (शुक्रवार) को राम नवमी के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है तथा दिनांक 26.03.2026 को जनपद न्यायालयों में कार्य दिवस घोषित किया गया है तथा अध्यक्ष / मंत्री, दीवानी न्यायालय, अधिवक्ता संघ, जौनपुर का प्रस्ताव दिनांक 24.03.2026 को इस आशय से प्राप्त हुआ है कि पूर्व में दिनांक 25.03.2026 (बुधवार) को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए दिनांक 26.03.2026 (बृहस्पतिवार) को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने हेतु अनुरोध किया गया है।
अतएव माननीय न्यायालय के उक्त पत्र के अनुपालन में अधीनस्थ न्यायालयों के उपयोग हेतु निर्गत कैलेण्डर वर्ष-2026 में दिनांक 26.03.2026 (बृहस्पतिवार) को राम नवमी के अवसर पर पूर्व में घोषित अवकाश को परिवर्तित करते हुए दिनांक 27.03.2026 (शुक्रवार) को राम नवमी के अवसर पर अवकाश घोषित किया जाता है।