BREAKING

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर | जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा डॉ0 राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज, मुक्तेश्वर बालिका इंटर कॉलेज, सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2025 परीक्षा के द्वितीय दिवस पर परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

       

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!