BREAKING

संजीव कोठारी बने ‘ऑनरेरी प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में उद्योग और अकादमिक जगत के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अहमदाबाद, गुजरात के उद्योग जगत के विशेषज्ञ श्री संजीव कोठारी को विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग में ऑनरेरी प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पद पर नियुक्त किया है।यह नियुक्ति स्क्रीनिंग सह चयन समिति की संस्तुति तथा कार्यपरिषद के   बैठक में अनुमोदन के बाद की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है।संजीव कोठारी ने विश्वविद्यालय से कोई भी पारिश्रमिक नहीं लेने पर अपनी सहमति दी है उन्होंने कहा कि उनकी यह सेवा पूर्वांचल के विकास के लिए समर्पित है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!