BREAKING

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर । महराजगंज थाना क्षेत्र के कोईरीपुर गांव की दलित बस्ती में सोमवार सुबह एक युवती का शव उसके घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान कमलेश गौतम की पुत्री ब्यूटी के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है और शव को घसीटकर घर के पास फेंका गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सुजानगंज, सिंगरामऊ और बदलापुर थानों की पुलिस फोर्स तथा क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। मृतका के पिता मुंबई में रहते हैं। ब्यूटी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।मां सावित्री देवी, चाची सुनीता और छोटे भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के चाचा अवधेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!