BREAKING

सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

Jan Dhamaka Times


प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य आम जनमानस को सस्ती एवं स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराना तथा उनके बिजली बिल के भार को कम करना है। योजना के अंतर्गत नागरिक अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर लगभग 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकते हैं। 

                    इसके अतिरिक्त यदि अधिक मात्रा में बिजली का उत्पादन होता है तो उसे विद्युत ग्रिड को विक्रय कर आर्थिक लाभ भी अर्जित किया जा सकता है। सोलर पैनल स्थापना हेतु सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है।

                इसी क्रम में पंचायती राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मी श्री श्याम सुन्दर लाल पुत्र चौहान, ग्राम पंचायत लेदुवा, विकासखंड सिकरारा, श्री शशिकांत पुत्र जगदीश, ग्राम पंचायत चांदपुर, विकासखंड सिकरारा तथा श्रीमती प्रभावती पाल पत्नी हीरालाल, ग्राम पंचायत सराय रायचंद, विकासखंड सिकरारा द्वारा उक्त योजना के अंतर्गत अपने घरों पर सोलर पैनल स्थापित कर न केवल योजना का लाभ प्राप्त किया जा रहा है, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।

इनके द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया द्वारा सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!