BREAKING

अंतिम संस्कार में आये डूबे व्यक्ति की मिली लाश

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास गोमती नदी में मंगलवार को मुरारपुर गांव के श्यामबहादुर चैहान की लाश मिली।वह सोमवार को जफराबाद के नावघाट के पास अंतिम संस्कार बाद गोमती नदी में नहाते समय डूब गया था। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।  गांव की एक वृध्द महिला के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आए श्यामबहादुर चैहान गोमती नदी में नहाने गए।वह पानी के गहरे स्थान पर जाकर डूब गए थे।पुलिस तथा स्थानीय गोताखोरों ने उनकी बहुत खोजबीन किया। परन्तु उनका कही पता नही चल पाया। उनके पुत्र आदित्य व उसके अन्य साथी लगातर खोजबीन में लगे रहे।आखिरकार मंगलवार की सुबह ऊक्त गांव के पास श्यामबहादुर की लाश मिल गयी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!