BREAKING

बदमाशो ने युवक को मारी गोली

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर ।  जनरेटर चोरी की कोशिश नाकाम होने पर बदमाशों ने शनिवार की देर रात में फायरिंग कर दी। गोली लगने से डीजे संचालक घायल हो गए। इसके बाद घायल ने खुद फोन करके एम्बुलेंस को बुलाया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने पहले नौपेड़वा सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने बाद में बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।  तेजीबाजार थाना क्षेत्र के गढ़ाबाघराय बाजार का है। घायल की पहचान 35 वर्षीय अवधेश यादव उर्फ पुल्ली पुत्र कृपाशंकर के रूप में हुई है। मैजिक वाहन से शनिवार रात एक पहुंचे आधा दर्जन बदमाशों ने पहले हवाई फायरिंग की और पूर्व दिशा की ओर चले गए। कुछ देर बाद वे दोबारा लौटे और बाजार में रखे जनरेटर को लादने का प्रयास करने लगे। घायल पुल्ली ने बताया कि जब उन्होंने विरोध करते हुए डंडा फेंका, तो वाहन में सवार एक बदमाश ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली जंघे को छूते हुए निकल गई, जबकि दूसरी जंघे में लग गई। घायल अवस्था में गिरने के बाद बदमाश वाहन समेत हैदरपुर की ओर फरार हो गए। घायल को पहले नौपेड़वा सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।   बाद में बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। देर रात एएसपी और सीओ सदर सहित कई थानों की फोर्स ने मौके का निरीक्षण किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!