BREAKING

240 गायब मोबाइल साइबर क्राइम सेल ने किया बरामद

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर। साइबर क्राइम सेल व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 240 गायब मोबाइल कीमत करीब पैंतालीस लाख रूपये  के मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द किया गया।  अपर पुलिस अधीक्षक नगर   आयुष श्रीवास्तव ( नोडल साइबर थाना ने पत्रकारों को बताया कि  सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 240 गुमशुदा मोबाइल   पैंतालीस लाख रूपय  को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अब तक कुल 1400 मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है। गुम  मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों/सीईआईआर पोर्टल के आधार पर साइबर क्राइम थाना   पुलिस टीम द्वारा पीड़ितों के गुम हुए 240 मोबाइलो में जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र से व थानो के साइबर सेल द्वारा बरामद किया गया। उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद आजमगढ, वाराणसी, सुल्तानुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़, बलिया, भदोही से मोबाईल फोन बरामद किया गया। कुछ मोबाईल फोन अन्य प्रान्त  जैसे-दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार,राजस्थान  से बरामद किया गया। 

बरामद मोबाइलों में मुख्यतः वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया व सैमसंग कम्पनी की मोबाइल है।  बरामद मोबाइल को अपर पुलिस अधीक्षक नगर   द्वारा मोबाइल स्वामियों को वितरित किया गया। उन्होने बताया कि साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें   या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें। अपना खोया मोबाइल पाकर सभी मोबाइल धारक काफी सन्तुष्ठ व खुश दिखे ।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में  महेश पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना , राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल उपनिरीक्षक नीलम सिंह, आलोक कुमार सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह,   आकांक्षा सिंह आदि का सहयोग रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!