BREAKING

जनपद में ईंधन और गैस की है पर्याप्त उपलब्धता : जिलाधिकारी

Jan Dhamaka Times


जनपद जौनपुर में विगत दो दिन से पट्रोल पम्प पर भारी भीड़ के चलते सम्वेदंशील स्थिति न हो जाये इसके दृष्टीगत जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने ईंधन और गैस आपूर्ति के संबंध में अवगत कराया है कि जनपद में तेल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, जिसे यथावत बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भी कई बार सभी उद्यमियों और नागरिकों से अपील की गई है कि डीजल और पेट्रोल की खपत को सम्यक भाव से, आवश्यकता पड़ने पर उपभोग करें, संयम के साथ ईंधन का उपयोग करें।

इसी प्रकार गैस की आपूर्ति के संबंध में भी सम्यक उपभोग आवश्यक है यद्यपि खाड़ी युद्ध विशेष रूप से ईरान-इजरायल युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ा है तथापि उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार इस वैश्विक समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद में 275 रिटेल आउटलेट है।   


 जिला पूर्ति अधिकारी की सूचना के अनुसार कुल पेट्रोल पंप ड्राई हुए है, ऐसे पेट्रोल पंप पर तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील किया है कि पेट्रोल पंप पर शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित न करें। संयम बनाए रखें, तेल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अपील किया है कि आवश्यकता से अधिक तेल न लें, और जितनी आवश्यकता है उसी के अनुरूप तेल लें। गाड़ी के अलावा किसी और पात्र में पेट्रोल लेना ज्वलनशील होने की कारण हानिकारक है। अफवाहों से बचे सुरक्षित रहे |

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!