BREAKING

जौनपुर महोत्सव में जिलाधिकारी द्वारा स्वरचित गीत की हुई लॉन्चिंग,

Jan Dhamaka Times


जनपद  जौनपुर के शाही किला में आयोजित जौनपुर  महोत्सव के द्वितीय दिवस तथा शासन के उत्कृष्ट नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ऐतिहासिक शाही किला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सांध्यकालीन कार्यक्रम के दौरान मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चंद्र यादव जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री बृजेश सिंह प्रिंशु जी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्य, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, आमजनमानस की उपस्थिति में  जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा शासन की नौ वर्षों की उपलब्धियों एवं “विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश” की संकल्पना पर आधारित उनके स्वरचित गीत “तड़पती धूप में देखो, पिघलती बर्फ में देखो” का लोकार्पण किया गया। इस गीत को बॉलीवुड गायक वरदान सिंह ने अपनी आवाज़ दी है।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह गीत मात्र एक रचना नहीं, बल्कि मन की अनुभूति का प्रतिबिंब है। उन्होंने गायक वरदान सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब शब्द और स्वर का संगम होता है, तब एक नई यात्रा का आरंभ होता है—एक ऐसी यात्रा, जो विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ती है। उन्होंने आगे कहा कि जब हम आम जनता और लाभार्थियों से सीधे संवाद करते हैं, तब हमें देश के वास्तविक विकास का अनुभव होता है। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी के समर्पण पर बल दिया|

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!